CM Yogi News Gorakhpur: सीएम योगी का दिखा बाल प्रेम, बच्चों को दुलार कर दिया यह तोहफा
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम एक बार और देखने को मिला। सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर हैं। शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय अंबेडकर पार्क में खड़े बच्चों पर सीएम योगी की नजर पड़ गयी। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले बच्चों को दुलार किया।
बच्चों के लिए तोड़ा प्रोटाकॉल
शनिवार को सीएम योगी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए महंत दिग्विजय नाथ पार्क पहुंचे थे। हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल जाते समय अंबेडकर पार्क पड़ता है। यहां घूमने आए स्कूली बच्चे सीएम योगी और उनके हेलिकॉप्टर को उत्साह के साथ देख रहे थे। इसी बीच सीएम की नजर बच्चों पर पड़ी । वह प्रोटोकॉल तोड़ते हुए बच्चों के पास पहुंच गए।

बच्चों को किया दुलार
सीएम ने बच्चों को इस दौरान दुलार किया। उनसे बातचीत की और उनके बारे में पूछा। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखने को मिला। सीएम को अपने पास पा बच्चों के खुशी को ठिकाना नहीं था।
हेलिकॉप्टर के बारे में बताया
बच्चों ने उत्साह में सीएम से हेलिकाॅप्टर के बारे में पूछा। इसके बाद सीएम ने हेलिकॉप्टर के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
बच्चों को दी चॉकलेट
इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दिया। बच्चों में टॉफी वितरित की। इसके बाद सीएम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए।












Click it and Unblock the Notifications