कम्हरिया पुल: गोरखपुर से प्रयागराज की आसान होगी राह,सीएम करेंगे लोकार्पण

अब गोरखपुर से प्रयागराज यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर-अंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर कम्हरिया घाट सेतु का निर्माण हो चुका है।गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्प

गोरखपुर,17 अगस्त:अब गोरखपुर से प्रयागराज यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर-अंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर कम्हरिया घाट सेतु का निर्माण हो चुका है।गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।इस पुल के निर्माण से गोरखपुर व प्रयागराज के बीच की दूरी लगभग 80 किलोमीटर कम हो जाएगी।इसके साथ ही अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या सहित कई जिलों में जहां यातायात सुगम होगा वहीं आर्थिक विकास को गति भी मिलेगी।

kamhariya

सीएम करेंगे लोकार्पण कम्हरिया घाट पर पुल निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है।इसके लिए आंदोलन भी हुए हैं।अब इस पर पुल बनकर तैयार है।सीएम के लोकर्पण करने के बाद यह आवागमन के लिए शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही यह मार्ग अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों में आने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प होगा।इससे कई जगहों की दूरी कम हो जाएगी।

प्रयागराज की आसान होगी राह कम्हरिया घाट के एक तरफ गोरखपुर और दूसरी तरफ अंबेडकरनगर जनपद स्थित है। पुल के अभाव में इन दोनों जिलों के बीच की दूरी 60 किलोमीटर बढ़ जाती थी। कम्हरिया घाट पर लंबे पुल का निर्माण होने से कई लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कम्हरिया घाट पुल से होकर जाने में गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 200 किलोमीटर होगी। अभी तक लोगों को 280 से 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। घाघरा नदी के कम्हरिया घाट (सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़) पर पुल का निर्माण हुआ है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर व आस-पास के जिलों में बहुत सारे ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने प्रतिदिन भारी संख्या में बाहरी पर्यटक भी आते हैं।ऐसे में कम्हरिया पुल के निर्माण से संगम नगरी इलाहाबाद,बनारस,आजमगढ़,जौनपुर से गोरखपुर आने वाले पर्यटकों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी व समय बचेगा।ऐसे में इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
कम्हरिया पुल: गोरखपुर से प्रयागराज की आसान होगी राह,सीएम करेंगे लोकार्पण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+