सीएम योगी का आज गोरखपुर दौरा,शहरवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को गोरखपुर आगमन होगा। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 206 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

CM Yogi News Gorakhpur: सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वह यहां मंगलवार शाम चार बजे नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।इस दौरान सीएम 206 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी की तरफ से शहरवासियों को यद दीपावली से पूर्व बड़ी सौगात होगी। मुख्यमंत्री महानगर में 206 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 224 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री 201 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत वाली 188 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही चार करोड़ 86 लाख रुपये की लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

cm

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सीएम योगी शाम चार बजे शहरवासियों को करोड़ों परियोजनाओं की सौगात देंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना में सड़क व नाली निर्माण के 145 कार्यों का भी शिलान्यास होगा। इन पर 123.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्षद वरीयता के कार्यों पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही महानगर के हर वार्डों में 25-25 स्ट्रीट लाइट लगायी जाएगी। इन पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम निधि से 1.86 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि सीएम के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

महापौर सीताराम जायसवाल ने बताया कि इस दौरान सीएम योगी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे। स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण देंगे। इसकी भी तैयारी तेजी से की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर महानगर को दो अरब रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं दे रहे हैं।

इन परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद गोरखपुर में विकास की गति और तेज होगी। साथ ही नगरीय क्षेेत्रों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प होगा। नाली,लाइट,सड़क निर्माण इन ग्रामीण क्षेत्रों को नया रुप प्रदान करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+