Gorakhpur: 628 करोड़ की 195 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को ही गोरखपुर आ चुके हैं। शनिवार को वह गोरखपुर की 628 करोड़ की 195 विकास परियोजनाओं क लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें अधिकांश परियोजनाएं जल निगम व लोक निर्माण विभाग की हैं। यह कार्यक्रम महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में अपराह्न करीब 3 बजे होगा।

सीएम योगी इस दौरान 61.38 करोड़ रुपए की लागत वाली दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। निर्माण पर 41.20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा वह 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत और सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।

cm

उत्तर प्रदेश जल निगम की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। कुल 193 परियोजनाओं पर 567.21 करोड़ रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से शहर क्षेत्र के अलावा अन्य सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों पिपराइच, कैम्पियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, सहजनवा, चौरी चौरा, खजनी, बांसगांव क्षेत्र के 193 गांवों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+