Gorakhpur News: सीएम योगी का गोरखपुर दौरा कल, अधिवक्ताओं को देंगे यह खास सौगात
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कल सीएम योगी अधिवक्ताओं को खास सौगात देंगे जिसका उन्हें काफी समय से इंतजार था।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी रविवार शाम अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। रविवार शाम को प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स तथा सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का भी शिलान्यास करेंगे।

अगले दिन सीएम योगी अपने पारंपरिक दिनचर्या के तहत पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। सोमवार शाम को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित एक समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 8450 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित करेंगे। वह 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त (कुल 1.25 करोड़), 2200 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किश्त (कुल 33 करोड़) तथा 3350 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किश्त (कुल 16.75 करोड़) की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications