सरकार की सभी योजनाओं को बिना भेदभाव के जन -जन तक पहुंचाये -योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखपुर के उनवल में आयोजित कार्यक्रम में 2.12 करोड़ से बने नगर पंचायत के भवन व 20.27 करोड़ से निर्मित उनवल बाईपास मार्ग का लोकार्पण किया।
CM Yogi Aditynath News Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखपुर के उनवल में आयोजित कार्यक्रम में 2.12 करोड़ से बने नगर पंचायत के भवन व 20.27 करोड़ से निर्मित उनवल बाईपास मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने आमजन से विकास में सहयोग करने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता का सभी को ध्यान रखना चाहिये। स्वच्छता का प्रभाव बहुत अधिक होता है। यह हमारे स्वास्थ्य, गांव व कस्बे की पहचान से जुड़ा होता है। यदि कस्बे व नगर में गंदगी होगी तो हमारे बारे में धारणा भी गलत होगी। सफाई होगी तो धारण बदलेगी। विकास करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के जन-जन तक पहुंचे लेकिन हमें एक बात याद रखनी होगी कि इन सभी के साथ हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर अपनी नागरिक जिम्मेदारियों का पालन करना होगा।
उन्होनें कहा कि स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दो अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की थी। स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिन्हें शौचालय की जरूरत थी उन्हें वयक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराए गए। गंदगी के कारण जो बीमारियां फैलती थीं, स्वच्छता के कारण इनमें से बहुत सी बीमारियां स्वत: समाप्त हो गईं। इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतें न के बराबर हैं।
Gorakhpur News : जानिए क्या है पिता-पुत्र का चीन कनेक्शन,जिसको लेकर जांच एजेंसियां हुई सतर्क
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि जो पैसा आ जाए उसका सही उपयेाग हो जाए। यह सबसे बड़ी चुनौती है। नागरिक जिम्मेदारी यहीं से शुरू होती है। हमें समस्या के समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। लोगों की छोटी-छोटी समस्या तत्काल निस्तारित होनी चाहिए। सफाई के लिए जो भी अभियान चलाया जाए, उसमें सभी नागरिाके को मिलकर भाग लेना चाहिए। यदि पालिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है तो कोई इसका उपयोग नहीं करेगा, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। यदि इस जिम्मेदारी को निभाएंगे तो इसका लाभ आपके मोहल्ले, नगर व पूरे समाज को होगा।












Click it and Unblock the Notifications