विरासत को आगे बढ़ाना ही वास्तविक विकास है- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने विरासत, संस्कृति व परंपराओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। सीएम ने डॉक्टर राजेेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।

सीएम योगी ने कहा कि अपनी विरासत को आगे बढ़ाना ही विकास है। चित्रगुप्त मंदिर सभा ने इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए यह सभा बधाई योग्य है। यहां कई बार आ चुका हूं, जब भी आता हूं वही अपनापन महसूस होता है। चित्रगुप्त सभा समाज के त्वरित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्रम कई वर्षों से जारी है।

सीएम ने कहा कि चित्रगुप्त समाज ने देश को एक से बढ़कर एक रत्न दिए हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री इसके उदाहरण हैं। राजेन्द्र प्रसाद ने इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी अपनी विरासत नहीं छोड़ी। आज इन सभी के प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि देश के युवकों को पुरानी पीढ़ी से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। पुरानी परंपराएं हमें अपने आधर से जोड़े रहती है। हमें मजबूती प्रदान करती हैं। हमारा आधार जितना मजबूत होगा उस पर उतनी ही ऊंची इमारत तैयार होगी।

Recommended Video

      जनता दरबार लगा सीएम योगी ने सुना सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं, जिम्मेदारों को दिए निर्देश

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+