Janmashtami: मध्य रात्रि को जन्मे कान्हा,सीएम योगी ने मंदिर के गर्भ गृह में की पूजा अर्चना

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की मध्य रात्रि में गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंगल ध्वनि और स

गोरखपुर,20 अगस्त: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की मध्य रात्रि में गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंगल ध्वनि और सोहर गीत के बीच सीएम उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। इसके बाद प्रार्थना कक्ष में लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया। मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वह शुक्रवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।

Recommended Video

    Janmashtami 2022: CM Yogi का दिखा बाल प्रेम, पालने में झुलाए नंदलाल, देखिए | वनइंडिया हिंदी | *News
    cm yogi

    गर्भगृह में सीएम ने की पूजा अर्चना गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्व योगी आदित्यनाथ कान्हा के जन्म के समय मंदिर में मौजूद रहे।उन्होेेंने मंदिर के गर्भ गृहभर में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। यहां महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित भजन कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम सात बजे से ही शुरू था। जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

    बच्चों को किया दुलार समारोह के दौरान सीएम योगी ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब दुलारा। उनसे ठिठोली की। उन्हें अपने हाथों से लड्डू खिलाया। खिलौने व टॉफी उपहार में दिए। इस दौरान कई बच्चों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे।

    सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन गोरखनाथ मंदिर में कृष्ण जनमोत्सव भजन संध्या और कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कृष्ण रूप सज्जा के कान्हा वर्ग में प्रथम स्थान प्राचीता जायसवाल, द्वितीय स्थान शौरवीर सूर्यवंशी और तृतीय स्थान अनिष्का श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार परम श्रीवास्तव व अविश्री तिवारी को दिया गया। गोपाल वर्ग में प्रथम तृषा मिश्रा, द्वितीय स्थान दृष्टि और तृतीय स्थान पर वेदांश अग्रवाल रहें। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए संत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, द्वारिका तिवारी, विरेंद्र सिंह, विनय गौतम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    गीता वाटिका में उमड़े श्रद्धालु इसके साथ ही गोरखपुर स्थित राधा- कृष्ण के विश्व प्रसिद्ध गीता वाटिका मंदिर में उत्सव का माहौल रहा।हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए।पूरा माहौल कृष्ण भक्ति में रमा दिखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+