UP: जनता दरबार में बोले सीएम योगी- कोई भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से नही रहेगा वंचित
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई फरियादियों ने सीएम से आवास की मांग की। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में प्रदेश के कई जिलों के लगभग तीन सौ से अधिक फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी जैसे ही जनता दरबार में आए फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सीएम एक- एक कर खुद फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी।
जनता दरबार में कई लोग ऐसे भी आए हुए थे जिनके पास अपना मकान नहीं है। इसकी मांग उन्होंने सीएम से की तो उन्होंने सभी को आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी योजना का लाभ सभी को मिलेगा । कोई भी इससे वंचित नहीं रहेगा।

Recommended Video

फरियाद लेकर आई महिला ने अपनी आर्थिक परेशानी सीएम से बताई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को महिला की पात्रता के आधार पर उसे पेंशन देने का निर्देश भी दिया। मकान की मांग पर सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों से सीएम ने कहा कि किसी का इलाज धन के आभाव में नहीं रुकेगा,प्रशासन से मिलकर इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराइए। सीएम ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। इसके साथ ही भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications