रुपयों के अभाव में न रुके किसी का इलाज- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के जनता दरबार सैकड़ाें फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Gorakhpur News: गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मंगलवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम एक- एक फरियादियों के पास खुद गए और उनकी समस्या जानी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान जमीन विवाद व इलाज के लिए धन का अभाव के ज्यादा मामले देखने को मिले।

गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में पांच सौ से अधिक फरियादी अपनी समस्या लेकर आए थे। सभी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जनता दरबार में सीएम पहुंचे और एक-एक कर खुद फरियादियों के पास गए। वह फरियादियों से उनकी समस्याएं पूछते और पास खड़े अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी भी लेते।

जमीन विवाद के आए ज्यादा मामले
इस दौरान दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों में सर्वाधिक मामले जमीन विवाद के देखने को मिले। किसी की जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है तो किसी ने किसी की जमीन हड़प ली है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों से जमीन विवाद के मामलों को त्वरित निस्तारित करने को कहा।

धन के अभाव में न रुके किसी का इलाज
सीएम योगी ने इलाज के लिए धन की मांग करने आए फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनका इलाज धन के आभाव में नहीं रुकेगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज का इलाज धन के आभाव में न रुकने पाए।

सीएम योगी ने कहा कि स्थानीय मामले लोकल स्तर पर ही निपटाए जाएं। यहां तक आने की जरुरत फरियादियों को न पड़े। पारंपरिक दिनचर्या के मुताबिक, सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गायों के साथ कुछ वक्त गुजारा एंव उन्हें चना व गुड़ खिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+