रोजगार मेला: युवा स्वयं को तैयार करें , रोजगार के लिए अवसर की कमी नहीं - सीएम योगी
एमएमएमयूटी में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौपा।रोजगार मेले में 50 कंपनिया शामिल हुई।
गोरखपुर,3अगस्त: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौपा।रोजगार मेले में 50 कंपनिया शामिल हुई। अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि, युवाओं के चयन के लिए मौजूद हैं। सीएम ने विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर नियुक्त हुए 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं से स्वरोजगार के लिए युवा उद्यमियों को 1.37 करोड़ रुपये का ऋण भी वितरित किया।

रोजगार के लिए अवसर की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रोजगार के लिए अवसर की कोई कमी नहीं है। युवा स्वयं को तैयार करें। तकनीकी रूप से स्वयं को दक्ष करें। जिन्होंने स्नातक किया है, वे कंप्यूटर कोर्स करें, टाइपिंग सीखें। जिन्हें लिपिक की नौकरी करनी है, वे शार्ट हैंड सीखें। किसी भी रूप में स्वयं को तैयार करें। प्रदेश सरकार प्रदेश के हर परिवार की स्किल मैपिंग कराएगी। इसके बाद सभी परिवारों को रोजगार
जाएगा।
बेरोजगारी दर पहले से हुई कम मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश का नेतृत्व संभाला है तब से युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए स्किल इंडिया, स्टार्टअप, स्टैंडअप, मेक इन इंडिया, मुद्रा आदि योजनाओं की शुरूआत की। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकार आने के साथ ही सरकार ने केद्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से बढ़ाया है और उसी का परिणाम था कि वर्ष 2015-2016 में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत से अधिक थी ।कोरोना कालखण्ड के भीषण चुनौती के बावजूद उत्तर प्रदेश बेरोजगारी दर को 2.7 फीसदी तक लाने में हमे सफलता प्राप्त हुई है।
आगामी वर्षों में बढ़ेगी अर्थव्यवथा अपने युवाओं, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों के बल पर उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 5 मीलियन डालर की अर्थव्यवस्था को बनाने के क्रम में अगले 5 वर्ष के अन्दर एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु कदम बढ़ाये है उसके लिये इस प्रकार के रोजगार मेले आवश्यक है।
20 लाख नौजवानों को नौकरी की संभावना बढ़ी सरकार ने विगत 5 वर्षाे में 80 हजार करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव को जमीनी धरातल पर उतार कर उसके माध्यम से 20 लाख नौजवानों को नौकरी की संभावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश के अन्दर 1 लाख 90 हजार हस्तशिल्पियों, कारीगर और युवाओं को बैंको के साथ लोन की सुविधा के साथ जोड़कर उन्हें सस्ते दर पर लोन उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम को भी सफलता पूर्वक आगे है।
CM Yogi News: हिन्दू युवा वाहिनी की सभी स्तर की कमेटियां भंग,नए सिरे से होगा गठन
परिवार की स्किल मैपिंग होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि एक यह बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है जिसके अन्तर्गत हर परिवार की स्किल मैपिंग होगी कि वह परिवार शासन की किन किन योजनाओं को प्राप्त कर रहा है, उस परिवार के साथ कितने ऐसे लोग है जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है, या जो लोग रोजगार प्राप्त कर रहें है। यह भी जानकारी ली जायेगी कि कितने परिवार ऐसे है जिनको न हीे सरकार की किसी योजना का लाभ मिला है और न ही कोई रोजगार या नौकरी ही प्राप्त हुई है और जैसे हमारे पास डाटा आयेगा जिन्हें शासन की कोई सुविधा नहीं मिली है सरकार इसके लिये स्पेशल कार्यक्रम चलायेगी और उस परिवार को लाभ अवश्य मिलेगा। उन परिवार को भी चिन्हित किया जायेगा जिन्हें कोई नौकरी, रोजगार, स्वतः रोजगार कभी नही मिला और कुछ भी उसके पास नही है, उन परिवारों के किसी एक सदस्य को रोजगार के साथ जोड़ने के एक वृहद कार्यक्रम को सरकार आगे बढ़ायेगी। इस प्रकार का वृहद रोजगार मेला उस अभियान के लिये आधार का काम करेगा। आज के रोजगार मेले 136 कंपनियों के प्रतिनिधि है और लक्ष्य है कि गोरखपुर समेत पूर्वी उ0प्र0 के 10 हजार नौजवानों को नियुक्ति प्राप्त हो और 10 हजार नौजवानों के लिये यह रोजगार मेला सबके सहयोग से सफल होगा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications