CM Yogi के ड्रीम प्रोजेक्ट गोड़धोइया नाला को मिलेगी गति, प्रशासन ने की यह खास पहल
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गोड़धोइया नाला के कार्य में तेजी आई है। प्रशासन ने इसके विस्तार के लिए जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज कर दिया है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद अगले चरण का कार्य संपादित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, अब तक 50 लाख से अधिक संपत्ति की रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में कराई जा चुकी है। कुल 60 लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। सीआरओ सुशील कुमार ने कहा कि गोड़धोइया नाला का निर्माण कार्य कराने के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू की गयी है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद चिह्नित स्थानों पर काम शुरू हो सकेगा।

गोड़धोइया नाला निर्माण के लिए मेडिकल कॉलेज के पीछे मोगलहा से लेकर रामगढ़ताल तक जमीन चिन्हिकरण का कार्य किया जाना है। लगभग चार सौ से अधिक मकान इसकी जद में आएंगे।
मकान टूटने की आशंका से परेशान लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि नाला की चौड़ाई कम होने से लोगों के मकान बच जाएंगे। इस पर सीएम ने अधिकारियों को दोबारा नाला का सर्वे कराने को कहा। लखनऊ से आई टीम ने नाला का सर्वे करके दोबारा रिपोर्ट तैयार की। इस वजह से करीब ढाई माह से रजिस्ट्री ठप हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications