Gorakhpur : जनकल्याण के लिए सीएम योगी ने किया रूद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने जनकल्याण की कामना की।

cm

Gorakhpur News: मकर संक्रांति के अगले दिन सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। इसका उद्देश्य जनकल्याण के साथ आमजन की सुख व शांति था। सीएम शुक्रवार से ही गोरखपुर हैं। रविवार को उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना कर खिचड़ी चढ़ाई थी।

परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम योगी ने सोमवार को सर्वप्रथम ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ के चरणों में नमन किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

सीएम योगी इन सबके पश्चात मंदिर स्थित शक्ति पीठ पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गयी थीं। मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। रूद्राभिषेक की पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच की गयी। यह पूजा लगभग 2 घंटे तक चली। रूद्राभिषेक में प्रयोग होने वाली सभी सामग्रियां दूध,गन्ने का रस,आम्र रस सहित अन्य उपलब्ध रही।

रुद्राभिषेक का महत्व
शिवपुराण के मुताबिक, रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र का वास होता है और इसके साथ ही सभी देवता रुद्र की आत्मा में वास करते हैं।रुद्राभिषेक में भगवान शिव के रुद्र अवतार की पूजा होती है। रूद्राभिषेक से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और जन की सभी समस्याओं का नास होता है। सीएम योगी सभी मुख्य तिथियों के अतिरिक्त अक्सर गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना करते हैं।

Recommended Video

    Makar Sankranti 2023: CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों को दी बधाई |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+