UP: नगर निकाय चुनाव का सीएम ने गोरखपुर में किया शंखनाद, बोले- डबल नहीं अब ट्रिपल इंजन की बनाएं सरकार

सीएम योगी ने रविवार को गोरखपुरवासियों को तेरह सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनओं की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम ने नगर निकाय चुनाव का शंखनाद भी किया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम ने नगर निकाय चुनाव का शंखनाद भी किया। सीएम ने फर्टिलाइजर मैदान में जनसभा को संबोधित किया एंव आमजन मानस से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

डबल नहीं ट्रिपल इंजन की बनाएं सरकार जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले से बेहतर कानून व्यवस्था बनी है। पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। इस विकास के क्रम को और मजबूत करने के लिए नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करना होगा। जिससे सरकार की सभी योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके। इसलिए यहां के लोगों को नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाते हुए डबल से ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी होगी।

नए उत्तर प्रदेश की विश्व में बनी पहचान सीएम योगी ने कहा कि छह साल पहले गोरखपुर उपेक्षा का शिकार था। इससे पहले की किसी भी सरकार ने यहां के विकास के बारे में नहीं सोचा । इन छह सालों में गोरखपुर की सूरत बदल चुकी है। आज यहां कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। गोरखपुर सहित आज पूरे प्रदेश का नया स्वरुप उभर कर सामने आया है। देश ही नहीं विश्व में भी प्रदेश की पहचान बनी है।

नहीं हुआ कोई दंगा सीएम योगी ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध का बोल- बाला था। समाज में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं था। जगह- जगह दंगे होते थे। इन 6 सालों में कही भी दंगे नहीं हुए हैं। अपराधियों का पलायन हो रहा है। अपराध पर लगातार अंकुश लगाने का कार्य जारी है।

cm

पहले उद्योग बंद कराए जाते थे, अब लगाए जा रहे हैं सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारें इस क्षेत्र के चल रहे उद्योेग को बंद कराती थी लेकिन भाजपा सरकार में भारी संख्या में उद्योगों की स्थापना की जा रही है। आज जिस फर्टिलाइजर मैदान में जनसभी की जा रही है। 1992 में इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन, इन 6 साल के दौरान गोरखपुर खाद कारखाना शुरू भी हुआ और यहां खाद भी बन रहा है। जल्द ही यहां सैनिक स्कूल खुलने जा रहा है।

पर्यटन व फिल्म उद्योग को मिला बढ़ावा सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही है। खुद यहां के सांसद रवि किशन भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। यहां के पर्यटन स्थल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सीएम योगी ने यहां 1045.66 करोड़ रुपए की ​विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी की। उन्होंने 293.64 करोड़ की 258 परियोजनाओं का लोकार्पण और 700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गोरखनाथ पुल के समानांतर टू लेन का एक और पुल, पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुरगहना घाट पर पुल, पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण, गोरखनाथ मंदिर परिसर में सोलर रूफ टॉप सिस्टम का शिलान्यास भी शामिल है।

Recommended Video

    गोरखपुर: नगर निकाय चुनाव की अंतिम सूची जारी, जाने मुख्यमंत्री के जनपद में कब होगा मतदान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+