UP : जानिए क्यों खास हैं शालिग्राम शिलाएं जिनका सीएम योगी करेंगे भव्य स्वागत
अयोध्या में जिन शालीग्राम शिलाओं से भगवान श्रीराम व सीता माता की मूर्तियों का निर्माण होना है वह मंगलवार को गोरखपुर पहुंच रही हैं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ इनका भव्य स्वागत करेंगे।

Gorakhpur News: नेपाल के पोखरा स्थित शालिग्रामी नदी जिसे काली गंडक नदी के नाम से भी पुकारा जाता है, इससे निकाली गयी दो शिलाएं 26 जनवरी को ट्रक के माध्यम से अयोध्या के लिए लाई जा रही हैं। इन मूर्तियों से ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम व माता सीता की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। ये शिलाएं 31 जनवरी,दिन मंगलवार को गोरखपुर पहुुंच रही हैं। गोरखपुर पहुंचने पर इन शिलाओं का भव्य स्वागत सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होगा। इतना ही नहीं अगले दिन जब यह मूर्तियां अयोध्या के लिए रवाना होंगी,उससे पूर्व सीएम योगी इसकी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
आप को बता दें कि श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम के बाल्य स्वरूप और माता सीता के विग्रह निर्माण के लिए न्यास ने शालीग्राम शिलाओं से मूर्ति का निर्माण करने का निर्णय लिया है। मूर्ति निर्माण के दौरान शिला की कटाई-छंटाई से निकलने वाले कणों का विग्रह निर्माण में ही समुचित प्रयोग किया जाएगा।
मंगलवार को ये शिलाएं गोरखपुर पहुंचेगी। इस दौरान सीएम योगी मौजूद रहेंगे। देवशिला रथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रिविश्राम करेगी। अगले दिन बुधवार को अयोध्या रवाना होने से पहले सीएम योगी इन शिलाओं की विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम के सामने देवशिला रथ के साथ आने वाले लोगों के रुकने की व्यवस्था की गयी है। रथ मंदिर परिसर में ही रहेगा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी से मिली जानकारी के मुताबिक, शालीग्राम के कुशीनगर से गोरखपुर में प्रवेश होते ही जगदीशपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही जगह-जगह स्वागत की तैयारी है। फूलों की वर्षा भी की जाएगी। यह शिलाएं काफी वजनीय हैं। दोनों शिलाओं का वजन लगभग 40 टन से अधिक है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications