देश का सुरक्षित राज्य होने के साथ यूपी निवेशकों की पहली पसंद- योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स और सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत की नई पहचान बनी है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। विदेशों में भी भारत की नीतियों को सराहा जा रहा है। पीएम के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हुआ है।

cm

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार आमजन के हित में कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हो रही हैं। सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं सभी को उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था है, इसके साथ ही प्रदेश देश का सुरक्षित राज्य होने के साथ निवेशकों की पहली पसंद बना है।

सीएम ने कहां कि आज गोरखपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज इसकी सूरत बिल्कुल बदल चुकी है। रामगढ़ताल, एम्स, फर्टिलाइजर, चिड़ियाघर सहित कई अन्य चीजें यहां की शानदार तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं। आज यहां चारों तरफ सड़कों का जाल है। सुविधा के लिए फ्लाईओवर हैं। यहां से संगठित अपराध, गैंगवार का सफाया हो चुका है। मच्छर और इंसेफेलाइटिस की समस्या का समाधान हो गया है। अभी यहां और बहुत सारे काम चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+