सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन
गोरखपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए। इस दौरान सीएम ने रविवार को प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में 'कन्या पूजन' किया और कन्याओं के पांव पखारे कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा दी। कहा कि शारदीय नवरात्रि के नवमी के अवसर पर अभी यहां नौ कन्याओं का पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस पूजन के तत्काल बाद विजयादशमी की शुभ तिथि प्रारंभ हो रही है।

सीएम यहां शक्ति मंदिर में नवरात्र पर नाथ परंपरा के साथ होने वाली विशेष पूजा में शामिल हुए। नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने वाले सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में नव दुर्गा स्वरूपा एक से पांच वर्ष की नौ कन्याओं को आमंत्रित किया और पूरे विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया। सीएम ने अपने हाथों से उनके पैर धोये और भोजन परोसा। इसके पहले सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ एवं अखण्ड ज्योति का दर्शन किया। सीएम योग ने माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन-पूजन किया।
विजयादशमी की परंपरागत पूजा में शामिल होंगे सीएम
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज रात विजयादशमी की परंपरागत पूजा में शामिल होंगे। इस दौरान वे बतौर दंडाधिकारी की भूमिका में नाथ पीठ के संतों के बीच होने वाले विवाद को सुलझाने की परंपरा का निर्वाह करेंगे। गोरक्ष पीठाधीश्वर की पात्र देवता के रुप में भी पूजा करेंगे। नाथ संप्रदाय में पात्र पूजन की परंपरा आंतरिक अनुशासन बनाए रखने का अहम जरिया है। इस पूजा में उन्हें ही प्रवेश मिलता है, जिन्होंने नाथ पंथ की दीक्षा ली हो।
Recommended Video
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
विजयादशमी पर्व पर यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम भी मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यहां यह परंपरा सीमित रुप में निर्वाह होगी। तिलकोत्सव हाल में दोपहर बाद होने वाले इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद शाम को शोभायात्रा निकलेगी। गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर जाएंगे, वहां पूजा पाठ करने के बाद रामलीला मैदान पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications