CM Yogi गोरखपुरवासियों को देंगे स्टेडियम की सौगात, खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
CM Yogi Adityanath शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह सहजनवां में स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह सहजनवां के भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में बने स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
'खेलो इंडिया' अभियान के तहत पूरे देश में खेल भावना व संस्कृति का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ तीन एकड़ में दस करोड़ की लागत से सहजनवां में बने स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़वा मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर विकल्प होगा।
इस स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। जिसमें मंच, हेलीपैड निर्माण सहित सभी तैयारियों का हाल जाना गया है। कार्यक्रम को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications