Bjp Mission 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे सीएम योगी
Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे। पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर में घर- घर जनसंपर्क कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में जनसभा की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम व उत्तराखंड के पूर्व सीएम को सौंपी गई है। सूबे के मुखिया इस क्षेत्र में आमजन को एक बार फिर भाजपा के नीति व उसके कार्यों के से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री के इन नौ सालों की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। सीएम कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति उत्साह भरेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा के जरिये चुनावी माहौल बनाने की तैयारी हो गई है। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए क्षेत्र से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है। हर जनसभा में 10 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य पार्टी नेतृत्व की ओर से निर्धारित किया गया है।

सदर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रहने की संभावना जताई जा रही है। दोनों जनसभाएं 20 जून को बारी-बारी से सुबह और शाम होनी है। इनके लिए स्थान का चयन पार्टी स्तर पर कर लिया गया है। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र की जनसभा चौरी चौरा क्षेत्र के बरही में प्रताप इंटर कालेज, जबकि सदर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा रामगढ़ताल के सामने दिग्विजयनाथ पार्क में होगी।












Click it and Unblock the Notifications