ट्रिपल इंजन की सरकार गोरखपुर को चमकाने का निरंतर कर रही कार्य - योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने शहर को स्वच्छ को बनाने वाले 17 वाहानों को गोरखनाथ मंदिर परिसर से ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के साथ गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में ट्रिपल इंजन की सरकार गोरखपुर को लगातार चमकाने का कार्य भी कर रही है। इस छह सालों में गोरखपुर की सूरत पूरी तरह बदल चुकी है। आज यह शहर औद्योगिक हब बना चुका है। यहां अच्छी सड़के, ओवरब्रिज व्यापार व आर्थिक विकास को गति प्रदान कर रहे हैं। रेल,बस, हवाई सभी सेवाएं बेहतर हो चुकी हैं।

cm

सीएम योगी ने कहा कि यह आप का शहर है। इसे स्वच्छ बनाने में आप सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। नगर निगम ने अपने नए वार्डों में साफ-सफाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए नगर निगम ने 15 नई ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली भी खरीद ली हैं। इन मशीनों का रूट निर्धारित कर दिया गया है। जिससे शहर को स्वच्छ बनाने में गति मिलेगी। स्वच्छ शहर एक नए गोरखपुर का निर्माण करेंगा।

इन मशीनों से यातायात तिराहे के आसपास, सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय, गणेश चौराहा से एयरपोर्ट तक, ट्रांसपोर्टनगर से रेलवे स्टेशन तक साफ-सफाई की जाएगी। रोड स्वीपिंग मशीन से एक घंटे में एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए सफाई की जा सकती है। वैक्यूम क्लीनर के जरिए ये मशीन सड़क किनारे फुटपाथ के साथ-साथ जमा होने वाले कचरे को भी उठाएगा। सफाई के दौरान धूल भी नहीं उड़ने देगी, क्योंकि साथ-साथ पानी का छिड़काव भी होगा। तीन करोड़ रुपये से अभी 15 ट्रैक्टर और दो मशीनें खरीदी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+