UP: मछुआरों को ऐसे लाभ पहुंचाएगी योगी सरकार की 'निषादराज बोट सब्सिडी योजना'
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान समय में कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम मछुआरों को विशेष ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने निषादराज बोट सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया है। क्या हैं इसके पात्रता की शर्तें? किसे इसका लाभ मिलेगा? इन सब पर विस्तार से चर्चा करते हैं ।
उत्तर प्रदेश में मछुआरों की स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार ने उन्हें नाव, जाल, आइस बॉक्स और लाइफ जैकेट जैसी बेसिक चीजों के खरीदने के लिए योजना बनाई है। इन उपकरणों को खरीदने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

उप निदेशक मत्स्य गोरखपुर मंडल बृजेश कुमार ने बताया कि निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत .67 लाख रुपए तक की अधिकतम कीमत की वुडेन फिशिंग बोट या फाइबर रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक बोट FRPB, जाल, लाइफ जैकेट और आइस बॉक्स खरीदने पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
इसके लिए मत्स्य पालन करने वाले 4 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल के तालाब के पट्टाधारक, निजी तालाबों के स्वामित्व धारक और मत्स्य आखेट के साथ नौकायन में लगे हुए मछुआ समुदाय के श्रमिक योजना में पात्र होंगे। साथ ही वह व्यक्ति जिसके पास पहले से नाव हो वह भी आवेदन कर सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मत्स्य विभाग की बेवसाइट https://fisheriesup.org पर 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications