Six years of CM Yogi Adityanath: छह सालों में कुछ इस तरह बदली गोरखपुर की सूरत

योगी आदित्यनाथ ने एक और नया रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त किया है। इनके कार्यकाल में गोरखपुर ने तेजी से विकास किया है।

cm

CM City Gorakhpur: योगी आदित्यनाथ आज यानी 25 मार्च को एक और नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं। यह रिकॉर्ड है उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे अवधि तक मुख्यमंत्री रहने का। जी हां, योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार छह साल, छह दिन तक इस पद पर अपनी सेवा दी है। आज योगी के दूसरे कार्यकाल का पहला दिन पूरा हो रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस के संपूर्णानंद के नाम था जिन्होंने 1954 से 1960 तक पांच साल तीन सौ पैतालीस दिन तक सीएम के रुप में अपनी सेवा दी थी। इनके कार्यकाल में निसंदेह पूरे प्रदेश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सीएम सिटी गोरखपुर की।

बदला गोरखपुर का रुप योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही गोरखपुर में विकास कार्यों ने गति पकड़ी। प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान बने। कुछ वर्ष पहले पिछड़े शहर के रुप में अपनी पहचान रखने वाले गोरखपुर की सूरत धीरे- धीरे बदलने लगी। छह सालों में आज गोरखपुर का रुप बदल चुका है। यहां उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं है तो छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। एक तरफ सड़कों का जाल बिछा तो औद्योगिक गलियारे की भी दशा व दिशा में बदलाव हुआ। आज गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर, मेडिकल कॉलेज, चार विश्वविद्यालय जहां इसकी गति को बढ़ा रहे हैं तो पेप्सिको, आमोनिया प्लांट सहित कई ऐसे प्लांट हैं जिन पर काय हो रहा है। गीडा में वर्तमान समय में कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का कार्य अभी चल रहा है। गोरखपुर के विस्तार को देखते हुए नये गोरखपुर को बसाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही पर्यटन को खासा बढ़ावा मिला है और यहां बाहर के फिल्म निर्माता व निर्देशक फिल्म निर्माण में अपनी विशेष रुचि दिखाई है।

cm

बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाएं
योगी आदित्यनाथ के इन छह सालों में गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार देखने को मिला। आज यहां उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। एम्स गोरखपुर सिर्फ शहरवासियों का ही नहीं बल्कि नेपाल, बिहार व देश- प्रदेश के अन्य हिस्सों आने वाले मरीजों को उत्तम सेवा दे रहा है। आए दिन यहां कोई न कोई आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं शुरु की जा रही है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज जो कभी खुद बिमार कहा जाता था, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसकी दशा में काफी परिवर्तन हुआ। आज यहां कई सुविधाएं शुरु हो चुकी हैं। बाल रोग संस्थान में शिशुओं की देखभााल के लिए आधुनिक मशीनों की स्थापना की गयी है। 200 बेड सुपर स्पेशियलिटी वार्ड बेहतर सेवा दे रहा है। आंख की रोशनी की कमी से जूझ रहे पेशेंट्स के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने उम्मीद की किरण जगाई। यहां कार्निया बैंक की शुरूआत हुई। इसके साथ ही किसी भी गंभीर बिमारी से जूझ रहे मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। इसके साथ ही निजी स्वास्थ्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिला है।

एजूकेशन हब बना गोरखपुर
गोरखपुर आज शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जनपदवासियों सहित देश व प्रेदश के अन्य हिस्सों से छात्र यहां अध्ययन करने आ रहे है। चिकित्सा शिक्षा, प्रौद्योगिकी शिक्षा, आयुष शिक्षा, सहित शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज यह चार विश्वविद्यालयों के साथ एजूकेशन हब बना हुआ है। यहां स्थित एम्स,मेडिकल कॉलेज,डीडीयू विश्वविद्यालय,एमएमएम प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय,आयुष विश्वविद्यालय,गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय ने छात्रों के सामने शिक्षा के बेहतर विकल्प प्रस्तुत किए हैं। इसके साथ ही अभी वर्तमान समय में वेटनरी इंस्टीट्यूट,होटल प्रबंधन संस्थान,सैनिक स्कूल का काम चल रहा है। इसके साथ ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर शिक्षा प्रदान करने का काम कर रहा है।

cm

औद्योगिक निवेश में हुई बढ़ोत्तरी
आज गोरखपुर में कई औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो रही हैं। गीडा का विस्तार हुआ है। देश ही नहीं विदेशी कंपनिया भी यहां अपना निवेश बढ़ा रही है। कई बड़े प्लांटों की स्थापना हो रही है। औद्योगिक विकास की रफ्तार अब और तेजी होगी। गारमेंट पार्क, आईटी पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री, प्लास्टिक पार्क आदि के निर्माण की कवायद तेज हो चुकी है। अब आदित्य बिड़ला, कोका कोला, गैलेंट इस्पात-सीमेंट प्लांट, प्लास्टिक यूनिट, क्राकरी उद्योग, डिस्टिलरी और एथेनॉल प्लांट आदि की फैक्ट्रियां भी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोका प्लांट बॉटलिंग प्लांट मल्टीनेशनल कंपनी गीडा में बॉटलिंग प्लांट स्थापित कर रही है। कोका प्लांट, आदित्य बिड़ला ग्रुप,एथेनॉल एवं डिस्टिलरी प्लांट,गैलेंट इस्पात सहित कई बड़े प्रोजेक्ट औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

सड़कों का बिछा जाल
आज गोरखपुर में चारों तरफ फोरलेन का जाल बिछ चुका है। सिक्सलेन का भी कार्य शुरु हो चुका है। शहर को कनेक्ट करने वाले सभी मार्ग फोरलेन हैं। यहां से बिहार, नेपाल सहित देश के कई हिस्सों आसानी से जाया सकता है। यहां तक की शहर के भीतर के सड़कों को भी फोरलेन किया गया है। इसके साथ ही कई बड़े प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर में जगह- जगह कई ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है।

air

रेल,बस व हवाई कनेक्टिविटी में हुआ सुधार
गोरखपुर में रेल व बस सुविधाओं में बढ़तरी हुई है। कई नई ट्रेनें चलायी जा रही है। कई रेलमार्गों का विद्युतीकरण किया गया है। रेल पुलो व ओवरब्रिजों की संख्या लगातर बढ रही है। इसके साथ ही यहां अंतरराज्यीय बस स्टेशन बनाने की कवायद शुरु हो गयी है। इसके साथ ही नेपाल के लिए एसी बस की सुविधा मिल रही है। यहां से कई रुटों पर बसो की शुरुआत की गयी है। हवाई सेवा की बात करें तो आज गोरखपुर से लगभग सभी महत्वपूर्ण जगहों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कोलकाता सहित कई अन्य जगहें हैं। इसके साथ ही 42 एकड़ में एयरपोर्ट का विस्तार किया गया है। यहां उड़ानों की संख्या बढ़ी है।

cm

पर्यटन को मिला बढ़ावा
आज गोरखपुर व आस- पास के क्षेत्रों में कई ऐसे पर्यटन क्षेत्रों का विकास हुआ है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामगढ़ताल, कुसम्ही जंगल, राप्ती नदी तट, गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, गीता वाटिका, विष्णु मंदिर सहित कई पर्यटन स्थलों का तेजी से स्वरुप बदला है।

ravi

Recommended Video

      Rahul Gandhi और Congress पर जमकर बरसे CM Yogi, ऐसे किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी

      बोले सांसद
      गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला का कहना है कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। आज उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। यहां कानून, शिक्षा, उद्योग व्यापार, स्वास्थ्य को बढ़ावा मिला है। एक सांसद के रुप में मुझे गोरखपुरवासियों की सेवा का अवसर मिला है। महराज जी के आशीर्वााद से आज गोरखपुर देश के अच्छे शहरों में शामिल हो चुका है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। विकास का क्रम जारी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+