Gorakhpur News : जनता दरबार में सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दरबार में सैकड़ों फिरयादियों की समस्याएं । उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

Gorakhpur News: मकर संक्रांति के अवसर पर चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी की समस्याओं को सीएम ने सुना एंव अधिकारियों को निर्देशित किया।
एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्याएं
गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में सुबह से ही लोग सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। भारी संख्या में दूर-दूर से लोग आए हुए थे। खिचड़ी मेले के दिन जनता दरबार नहीं लगे होने से इनकी संख्या और बढ़ गयी थी। सीएम ने जनता दरबार में प्रवेश किया और खुद एक-एक फरियादी के पास गए। उन्होंने उनकी समस्यां जानी और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
अधिकारियों को दिया निर्देश
सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं की पूरी जानकारी करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से जन समस्याओं को गंभीरता से लेने का निर्देश भी दिया।
स्थानीय स्तर पर ही करें मामले का निस्तारण सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाएं। लोगों इतनी अधिक दूरी तय कर यहां आने की जरूरत न पड़े। जब समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर होगा तब जनता दरबार में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी।
अधिकारियों को किया निर्देशित सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिचड़ी मेले में आने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा। ठंड के मौसम में कोई भी बाहरी व्यक्ति बाहर न सोए। रैन बसेरों में उचित व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications