जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ देख बोले सीएम- क्या थानों पर नहीं मिल रहा न्याय
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान भारी संख्या में फरियादी आए हुए थे।

बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात हर बार की तरह हिंदूसेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गए और स्वंय उनकी समस्या जानी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सीएम ने नाराजगी व्यक्त की एंव मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
जब नाराज हुए सीएम-
जनता दरबार में दूर-दूर से लगभग आठ सौ से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर आए हुए थे। सीएम ने 150 फरियादियों की समस्याएं सुनी। फरियादियों की भारी संख्या देख सीएम नाराज हो गए।उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या थानों,तहसीलों पर सुनवाई नहीं हो रही है क्या? आखिर यहां इतनी भीड़ क्या लग रही है। आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि सभी की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
बच्चे को देख खुश हुए सीएम -
फरियादियों की समस्या सुनते हुए जब सीएम एक महिला के पास पहुंचे तो उसकी गोद में बच्चे को देख प्रसन्न हो गए। वह उसे दुलारने लगे। साथ ही सीएम ने बच्चे को टॉफी भी खिलाई।
अधिकारियों को लगाई फटकार-
जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस व जमीन विवाद से थे। इन मामलों की संख्या लगातार देख सीएम नाराज हो गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य पद्धति में सुधार करने कोे कहा ।साथ ही सीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार सुबह परंपरागत दिनचर्या के तहत सीएम ने गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना कर पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।इस दौरान सीएम ने गौसेवा भी की एंव गुल्लू को दुलारा भी।












Click it and Unblock the Notifications