Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार
परंपरागत दिनचर्या का पालन करते सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की एंव ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया।सीएम योगी ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।गायों को गुण खिलाया
गोरखपुर,5 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

जनता दरबार
परंपरागत दिनचर्या का पालन करते सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्हमुहूर्त में गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की एंव ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया।सीएम योगी ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।गायों को गुण खिलाया एंव गुल्लू को दुलारा।इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में गए।

फरियादियों की सुनी समस्याएं
जनता दरबार में सुबह से ही लोग सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे।सीएम जनता दरबार पहुंचे और उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं जानी।उनको गंभीरता से लेते हुए सीएम ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फरियादियों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा।

सर्वाधिक मामले भूमि विवाद के
जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामले सर्वाधिक रहे।किसी की भूमि पर किसी और ने कब्जा कर रखा है तो किसी की जमीन दूसरे के नाम रजिस्ट्री है।ऐसी तमाम समस्याएं आई।

महिलाओं की संख्या रही ज्यादा
जनता दरबार में महिलाओं की संख्या भी अधिक रही।वह सुबह से ही अपनी समस्या के निस्तारण के लिए सीएम के आने का इंतजार कर रही थीं। बांसगांव क्षेत्र से आई अनीता बताती हैं कि उनका पटीदारी में दिनों से भूमि विवाद चल रहा है।स्थानीय थाने पर गयी पर वहां कोई निस्तारण नहीं हुआ । मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।अब उम्मीद है कि जल्द ही मामले का निस्तारण हो जाएगा।

अधिकारियों को लगाई फटकार
सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की अधिक संख्या देख वहां उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होनें कहा कि मामलों का लोकल स्तर पर ही निस्तारण किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications