CM YOGI ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए निर्देश,कहा-धन के अभाव में न रुके किसी का इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में सैंकड़ो फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
CM YOGI News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम स्थित जनता दरबार में सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।दूर-दूर से आए फरियादियों से सीएम ने एक-एक कर मुलाकात की।महिलाओं की संख्या भी अधिक रही।इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को जनता की हर समस्याओं का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में सुबह से ही दूर-दूर से आए फरियादी सीएम योगी का इंतजार कर रहे थे।जैसे ही सीएम का जनता दरबार में आगमन हुआ उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी।मानों उनकी समस्या का समाधान हो गया हो।इस दौरान अन्य जनपद के फरियादी भी आए हुए थे।सीएम योगी ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी समस्या जानी। जनता दरबार में हर बार की तरह इस बार भी जमीन से संबंधित मामले ज्यादा देखने को मिले।सीएम ने अधिकारियों को इन विवादों का संज्ञान लेते हुए मामलों का त्वरित निदान करने को कहा।
जमीन विवाद से संबंधित मामलों के अतिरिक्त उन लोगों की संख्या ज्यादा रही जो धन के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इन फरियादियों ने सीएम योगी से इलाज के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की।इसका संज्ञान लेते हुए सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में न रुकने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
सीएम योगी ने परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए शुक्रवार को सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की।ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ को शीश नवाया एंव पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने गायों के साथ वक्त गुजारा ,उनकी सेवा की।
मुख्यमंत्री गुरुवार रात बस्ती मंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर गोरखपुर आए थे।आज वह महराजगंज व गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications