UP: सात सौ फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश

सीएम योगी ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम ने सात सौ फरियादियों की समस्याएं सुन इनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Yogi Adityanath News Gorakhpur: तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में आए सात सौ लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने सभी की समस्याओं का संज्ञान लिया एंव संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने मंगलवार को गोरखपुरवासियों को लगभग चार हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी । सीएम बुधवार को कुशीनगर में चार सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

cm

Recommended Video

    सात सौ फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश

    दूर- दूर से आए फरियादी
    जनता दरबार में दूर- दूर से आए फरियादी सुबह से ही सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में आए मानो फरियादियों की उनकी समस्या का समाधान मिल गया हो। सीएम एक- एक कर फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी।

    जमीन से खाली हो अवैध अतिक्रमण
    इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित ज्यादा मामले सीएम के सामने आए। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी की भी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं रहना चाहिए। भू- माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। शहर या गांव कही की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोका जाए।

    cm

    इलाज के लिए मिलेगा धन
    जमीन विवाद के बाद सर्वाधिक मामले इलाज के लिए धन की मांग को लेकर आए। इनका संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप सभी की मांग पूरी होगी। किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन सभी की सूची तैयार कर आगे की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाए।

    गंभीरता से ले समस्याओं को
    इसके साथ ही जनता दरबार में कई अन्य मामले भी आए। सीएम ने सभी को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को इनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने को कहा। सीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से ले। उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निवारण करें।

    cm

    बच्चों को किया दुलार
    जनता दरबार में फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों ने खास दुलार किया। बच्चों को सीएम ने टॉफी व चॉकलेट दी। कुुछ बच्चे रो रहे थे जिनको सीएम ने खुद चुप कराया।

    परंपरागत दिनचर्या का किया पालन
    सीएम ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सर्वप्रथम बुधवार को सीएम योगी ने ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ को शीश नवाया और पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+