सीएम योगी ने गोरखुपर में इको-टूरिज्म पर बनी डॉक्युमेंट्री का किया लोकार्पण, कही ये बातें
गोरखपुर। हर वर्ष 27 सिंतबर को विश्व पर्यटन दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर वर्ष इसकी एक अलग थीम होती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में इको-टूरिज्म पर बनी एक डॉक्युमेंट्री का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस का जो थीम है वो "पर्यटन एवं ग्रामीण विकास" है। मेरा ये मानना है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से अनंत संभावनाएं हैं। हमारे पास यहां पर धार्मिक पर्यटन ही नहीं बल्कि इको पर्यटन के लिए भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सीएम योगी ने कहा कि वन विभाग गोरखपुर द्वारा बनाई गई ये डॉक्युमेंट्री फिल्म इन्हीं परियोजनाओं और इको टूरिज्म के क्षेत्र में गोरखपुर शहर के आगे बढ़ने का प्रतिबिंब है।

पर्यटन का मतलब केवल एक पिकनिक स्पॉट नहीं है...
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि गोरखपुर में प्राकृतिक झील रामगढ़ ताल के अलावा बुढ़िया माई का स्थल और उसके आस-पास का जंगल इको पर्यटन की दृष्टि से बहुत स्मृद्ध है। पर्यटन का मतलब केवल एक पिकनिक स्पॉट नहीं है। ये हमें प्रकृति के नजदीक ले जाता है और साथ ही रोजगार की ढेर सारी संभावनाओं को बढ़ाता है।
डॉक्युमेंट्री में सरकार रकी भविष्य की परियोजनाओं का भी जिक्र
बता दें, डॉक्युमेंट्री में गोरखपुर स्थित कुसम्ही जंगल, बुढ़िया माई स्थान, शहीद अशफाक उल्लाह खान, प्राणी उद्यान, रामगढ़ झील, परगापुरताल और लेहड़ा देवी मंदिर सहित प्रदेश सरकार की भविष्य की परियोजनाओं का भी जिक्र किया है। सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की पावन भूमि गोरखपुर आने वाले समय इको टूरिज्म के क्षेत्र में देश के नक्शे में प्रमुखता से दिखने की ओर अग्रसर है। इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की कुछ महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications