ट्विटर पर छाए CM Yogi,टॉप ट्रेंड में रहा 'योगीजी नंबर 01'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया पर जलवा कायम है।वह टॉप ट्रेंडिंग में है।गुरुवार को योगी जी नंबर वन ट्विटर पर छाया रहा।
CM Yogi Adityanath in Top Twitter Trending: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर भी खासे लोकप्रिय हैं।उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि गुरुवार को वह ट्विटर पर छाए रहे।योगी जी नंबर वन टॉप ट्रेंडिंग में रहा।वह जहां दिन भर बस्ती सहित प्रदेश के अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करते रहे वही ट्विटर पर वह टॉप ट्रेंड में भी रहे।सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता इस कदर देखी गयी कि गुरुवार रात 9.30 बजे तक 27 हजार से ज्यादा लोग इस टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग से जुड़ चुके थे।

गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय कुमार गौतम ने बताया कि ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को एक मीडिया समूह की तरफ से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर बधाई दे रहे थे। तो कई योगी राज-कानून राज की परिभाषा बताने के साथ हर बार योगीजी का नारा बुलंद करने में लगे थे।
यूपी में दंगाइयों का हिसाब हो रहा है
योगीजी नम्बर वन हैशटैग के साथ हिंदूवादी नेता डॉक्टर प्राची साध्वी ने लिखा, " यूपी में दंगाइयों का हिसाब हो रहा है, भ्रष्टाचार इतिहास की किताब हो रहा है।"
योगी जी आस हैं योगी जी विश्वास हैं
योगी देवनाथ ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए इंडियन ऑफ द ईयर का सम्मान मिलने पर बधाई देने के साथ ही लिखा कि योगीजी आस हैं, योगीजी विश्वास हैं। समाचार लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ लोगों के ट्वीट करने का सिलसिला जारी था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की है।
सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर आ गए।यहां मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की एंव ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ के चरणों में शीश नवाया।












Click it and Unblock the Notifications