CM Yogi News: योगी सरकार में कुछ इस तरह गोरखपुर बना औद्योगिक हब
CM Yogi News Gorakhpur: सीएम सिटी गोरखपुर में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। हर क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद विकास हुआ है। खासकर यहां की औद्योगिक विकास की गति पिछले कई सालों बाद अपनी रफ्तार में है। आज गोरखपुर प्रमुख औद्योगिक हब के रुप में उभर कर सामने आया है। यहां के गीडा में एथेनॉल, पेप्सिकाे, गारमेंट, प्लास्टिक सहित कई बड़े उद्योग लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे पूर्वांचल के आर्थिक विकास को गति मिल रही है।
अभी हाल ही में सीएम योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के भीटी रावत स्थित सेक्टर 26 में केयान डिस्टिलरी की ओर से 1200 करोड़ की लागत से स्थापित होने जा रहे एथेनाल ईएनए एवं बाटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया था। इसके शुरु होते ही एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

गोरखपुर का कई दशकों से बंद खाद कारखाना आज देश के कोने कोने में खाद वितरित कर रहा है। कई हजार लोगों को इससे रोजगार मिला है। गोरखपुर के आर्थिक विकास की गति को इसने कई गुना बढ़ा दिया है। इसके आस- पास के क्षेत्रों में तीव्र गति से शहरीकरण बढ़ रहा है। दुकानें खुल रही हैं जो एक अलग रोजगार है।
आज यहां गीडा में लगी गारमेंट फैक्ट्री के कपड़े देश ही नहीं विदेशों में भेजे जा रहे हैं। यहां का बना सरिया देश व विदेशों में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही प्लास्टिक, लोहे, स्टील, मिल्क सहित भारी संख्या में गीडा में फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। जिसने गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल की तस्वीर बदली है। आज गीडा निवेशको को अपने ओर आकर्षित कर रहा है। देश ही नहीं विदेशी निवेशक भी यहां अपनी फैक्ट्रियां लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications