कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक व सामाजिक एकता का अप्रतिम उदाहरण- योगी आदित्यनाथ

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर पर रूद्राभिषेक किया । इसके साथ ही सीएम ने सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर व्यासपीठ के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सावन का पवित्र माह चल रहा है। भगवान शिव कण- कण में समाहित हैं। शिव की आराधना से हमें स्वयं के साथ दूसरों के कल्याण की प्रेरणा मिलती है। वृहत्तर भारत में कैलाश से रामेश्वरम तक, पूरब में वैद्यनाथ धाम से लेकर पश्चिम में सोमनाथ धाम तक भगवान भोलेनाथ के पवित्र स्थल प्राचीन काल से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता के जागरण के केंद्र रहे हैं।

cm

सीएम ने कहा कि शिव का अर्थ ही है कल्याण। जिसमें कपट न हो, प्रपंच न हो, साधना में लीन होकर जो स्वयं व समाज के लिए कल्याणकारी हो, वही शिव का उपासक है। दूसरों के कष्टों को अपने ऊपर ले लेना, दूसरों को अमृत देकर स्वयं विषपान कर लेना ही शिवत्व है। इसलिए स्वयं कल्याण के साथ दूसरों का कल्याण करना ही वास्तविक शिव पूजन होगा।

सीएम ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की उपासना का विशिष्ट अवसर कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक व सामाजिक एकता का अप्रतिम उदाहरण है। हर आयु वर्ग के लोग पूरी श्रद्धा के साथ इस माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

सीएम योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धर्मस्थल, सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को सुंदर रखना सबका कर्तव्य होना चाहिए। यदि किसी सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाता है तो वह धरती माता, अपनी विरासत व पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव ईमानदारी से व्यक्त नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+