सीएम योगी गोरखपुर में खेलेंगे होली, रंगारंग शोभायात्रा में भी होंगे शामिल

Gorakhpur news, गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हर बार की तरह इस बार भी गोरखपुर में होली मनाएंगे। गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन से लेकर होलिका दहन उत्सव समिति पाण्डेयहाता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर तक तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटी है। हिन्दू युवा वाहिनी गुलरिहा बाजार में आयोजित होने वाले होली महोत्सव की तैयारियों में भी जुटी है। होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ परम्परागत ढंग से गोरखनाथ मंदिर से लेकर गोरखपुर की सड़कों पर निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा तक होली का उल्लास दिखेगा।

होलिका दहन की शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम

होलिका दहन की शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम

बुधवार को होलिका दहन उत्सव समिति के तत्वावधान में पांडेयहाता में आयोजित शोभायात्रा में शामिल होंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम महंत योगी आदित्यनाथ और नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पूजा-अर्चना के बाद यात्रा के बाद शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा पाण्डेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासी कटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, नार्मल होते हुए पाण्डेयहाता स्थित होलिकोत्सव स्थल पर पहुंच कर संपंन होगी। मुख्यमंत्री इसी दिन गुलरिहाबाजार में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित होली उत्सव में भी शामिल होंगे। मंच से लोगों को होली की शुभकामनाएं भी देंगे।

मंदिर में योगी कमलनाथ आज करेंगे होलिका दहन

मंदिर में योगी कमलनाथ आज करेंगे होलिका दहन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की रात गोरखनाथ मंदिर में ही रहेंगे लेकिन मंदिर परिसर में होलिका दहन मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ रात 8.14 बजे के बाद करेंगे। वैदिक रीति से पूजा कर होलिका दहन किया जाएगा। इस कार्य को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे, नित्यानंद तिवारी समेत अन्य आचार्य पूर्ण कराएंगे। मंदिर के प्रधान सचिव द्वारिका तिवारी के मुताबिक वर्षो से परम्परागत रूप से सबसे पहले पुराना रसूलपुर, पुराना हुमायूपुर, गोरखनाथ मंदिर और उसके बाद पुराना गोरखपुर में परम्परागत ढंग से होलिका दहन होता है। इन चारों मोहल्लों से, गोरखनाथ मंदिर के संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी, आचार्य, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी एवं गोरखनाथ मंदिर के योगी, पुजारी एवं अन्य कर्मचारी इस का कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

गुरुवार की सुबह 8 बजे सम्मत उड़ाएंगे योगी

गुरुवार की सुबह 8 बजे सम्मत उड़ाएंगे योगी

होली के दिन गुरुवार की सुबह 8 बजे के बाद सभी साधु-संतों, पुजारियों, संस्कृत विद्यालय के छात्रों-आचार्यो एवं श्रद्धालुओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के बाद राख उड़ाने पहुंचेंगे। वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सब एक दूसरे के माथे पर होलिका दहन की राख से तिलक लगाएंगे। उसके बाद गुरु गोरखनाथ मंदिर के मुख्य चबूतरे पर लौटेंगे। यूं तो मंदिर में होली पर भगवान राम और कृष्ण की भक्ति में डूबे फगुआ गीतों का कार्यक्रम सुबह से ही शुरू रहता है, लेकिन सम्मत उड़ाने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर के चबूतरे पर फगुआ गाने वालों के बीच बैठते हैं। यहां लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय सरीखे कलाकार समेत शहर के मौजिज लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

नरसिंह भगवान की शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम

नरसिंह भगवान की शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर के तत्वावधान में निकलने वाली शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गुरुवार को अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभा यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे घंटाघर से होगी। शोभा यात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को सम्बोधित भी करेंगे। इसके बाद गीत और प्रार्थना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होंगे। रंग गुलाल खेलते हुए शोभा यात्रा का प्रस्थान होगा। यह शोभा यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना, नीला और काला रंग इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होता है।

आखिर में फिर जमेगा मंदिर में रंग

आखिर में फिर जमेगा मंदिर में रंग

गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम के मुताबिक, भगवान नरसिंह की शोभायात्रा से मुख्यमंत्री पुन: 2.30 बजे तक लौट आएंगे। उसके बाद 4 बजे से गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर होली का रंग जमेगा। मिठाईयों और गुझिया के बीच चंदन का तिलक लगा कर श्रद्धालुओं संग फगुआ गीतों के बीच मुख्यमंत्री होली मिलन कार्यक्रम करेंगे। यह आयोजन काफी देर तक संचालित होता है। भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के शामिल होने के कारण पुलिस प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली है। यहां छतों के ऊपर भी पुलिस बल तैनात होता। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने के साथ सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+