UP: पूर्वांचल की बढ़ेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी आज देंगे चार फोरलेन की सौगात
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी आज गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह चार हजार करोड़ रपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Gorakhpur News: पूर्वांचल के विकास को आज और गति मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी सोमवार को लगभग चार हजार करोड़ से अधिक लागत की चार फोरलेन सड़कों का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी भी साथ में मौजूद रहेंगे। इस समारोह का आयोजन गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में होगा। इस दौरान जंगल कौड़िया-सोनौली, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर, रामजानकी मार्ग, महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी फोरलेन सड़कों की सौगात मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, जंगल कौडिया- सोनौली फोरलेन में 2562 करोड़ रुपए व जगदीशपुर से जंगल कौड़िया तक रिंग रोड बनाने में 1974 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाईपास बन जाने से शहर के चारों तरफ रिंग रोड पूरी हो जाएगी। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके बाद सीएम बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं से विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
सीएम योगी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने बशारतपुर में भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित किया, तत्पश्चात बांसगांव संसदीय क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद सीएम गीडा स्थित अंकुर स्टील प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। आज सीएम महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications