UP: सीएम योगी का शहर गोरखपुर बनेगा सेफ सिटी, मिलेंगी यह सुविधाएं
सीएम सिटी गोरखपुर को जल्द ही सेफ सिटी बनाने की योजना तैयार की जाएगी। अब कई विशेष सुविधाएं मिलने शुरु हो जाएंगी।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोरखपुर सहित प्रदेश के 17 नगर निगमों को सेेफ सिटी बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत छह माह में इन शहरों में सुरक्षा मानकों को लेकर यह सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। गुुरुवार को लखनऊ में सीएम योगी ने मेयर व अध्यक्षों की कार्यशाला में सेफ सिटी योजना बनाने का निर्देश दिया।
सीएम योगी ने कहा कि सेफ सिटी बनाने का काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले छह माह में नगर निगमों में यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उसके बाद प्रदेश के सभी जिलों की निकायों को सेफ सिटी बनाने का काम किया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाली नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए पांच मानक स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, सेफ सिटी व आत्मनिर्भरता शामिल हैं। नगर पंचायत को एक करोड़, नगरपालिका को दो करोड़ व नगर निगम को अच्छा प्रदर्शन करने पर दस करोड़ रुपये की प्रोत्सहान राशि दी जाएगी।
सेफ सिटी में मिलेंगी ये सुविधाएं
गोरखपुर सहित अन्य नगर निगमों के सेफ सिटी बनने के बाद कई सुविधाएं मिलनी शुरु हो जाएंगी। बसों में सीसी कैमरे, पैनिक बटन की सुविधा मिलेगी। बटन को दबाते ही सूचना कंट्रोल रुम को तुरंत मिल जाएगी। इसके साथ ही बाजारों व भीड़ वाली जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा की जाएगी। महिला पुलिस कर्मी जगह- जगह गश्त करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications