Vidhan Sabha Exit Poll Result 2023: MP Ravi Kishan ने पांच राज्यों के एक्जिट पोल पर दिया यह बड़ा बयान
Vidhan Sabha Exit Poll Result 2023: देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद से ही कई एजेंसियों ने एक्जिट पोल कराया है। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, पांच राज्यों में एक में बीजेपी, दो में कांग्रेस, एक में बीआरएस और एक में एमएनएफ की सरकार बनते दिखाया गया है। इन एक्जिट पोल के आंकड़ोें पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह एक्जिट पोल है। मैं सभी एजेंसियों का सम्मान करता हूं। लेकिन कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। हम सभी को परिणाम का इंतजार करना चाहिए। हां, इतना जरुर कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है और परिणाम बीजेपी के पक्ष में होंगे। इन पांच राज्यों की जनता भी पीएम मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी और कमल खिलेगा।

सांसद ने कहा कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर है। उन्होंने देश को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को है। उन्होंने प्रत्येक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। आज गरीबों को सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिल रहा है। मुझे यही कहना है कि देश की जनता को विकास और राष्ट्रहित से प्रेम है और वो प्रधानमंत्री के नीतियों का जिस तरह समर्थन करते आए हैं आगे भी करेंगे।
इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बीजेपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, तेलंगाना में वीआरएस व मिजोरम में एमएमएफ की सरकार बनते दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications