बेटा फोन पर बोला-'पापा ये मुझे चाकू से मार डालेंगे', फिर अपहरणकर्ता ने किया होश उड़ाने वाला मैसेज

Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में स्कूल छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। स्कूल गए छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और उसके बाद अपहरणकर्ता ने लड़के के मोबाइल से मैसेज कर परिवार वालों से 5 लाख रुपये मांगे। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

class eighth student kidnapped while going to school

ये मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का भलुअनी थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले तारकेश्वर प्रजापति का लड़का अभिषेक देवरिया के एडीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। रोज की तरह घर से सुबह स्कूल जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद लड़के के मोबाइल से घर पर फोन आया कि स्कूल के पीछे कुछ लोग मुझे चाकू दिखाकर कहीं ले जा रहे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद तुरंत परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस दी।

class eighth student kidnapped while going to school

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और लड़के के बताए हुए लोकेशन पर पहुंचे। वहां परिजन और पुलिस पहुंचे और तलाशी की लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन ने अपने सभी रिश्तेदारों में पूछा लेकिन लड़के का कहीं सुराग नहीं मिला। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल का कहना था कि छात्र का अपहरण हुआ है जिसके लिए पुलिस की टीम लगाई गई है, जल्दी ही लड़के को खोज लिया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+