Christmas 2023: सीएम सिटी गोरखपुर में क्रिसमस की धूम,देखें वीडियो
Chrimas In Gorakhpur: एक तरफ जहां पूरे देश में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वही सीएम योगी के शहर गोरखपुर में भी यह खासा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गिरिजाघरों, कई हॉस्पिटलों, स्कूलों, घरों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामगढ़ताल में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
गोरखपुर के फॉतिमा हॉस्पिटल, कौवाबाग, शाहपुर , बेतियाहाता स्थित गिरीजाघरों में काफी रौनक रही। इस दौरान इन्हे सुुदंर ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही तारामंडल,मोहद्दीपुर,कूड़ाघाट,सूर्यकुंड,गोलघर,राप्तीनगर,गुलरिहा सहित कई स्थानों पर ईसा मसीह की झांकी सजाई गयी है। स्कूलों में बच्चे संता की ड्रेस में मनोरंजन करते हुए नज़र आ रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से गिरजाघर जगमगा रहे हैं। प्रभु ईशू की पैदाइश को लेकर दिखाई जा रही झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कई गिरजाघरों में प्रभु ईशू के जन्म से संबंधित झांकियां दिखाने की तैयारी भी चल रही है।

फातिमा हॉस्पिटल के फादर साबू ने सभी लोगों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रेम व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का रंग भरे और सभी का जीवन मंगलमय हो यही कामना करता हूं।
गोरखपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामगढ़ताल पर हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। बच्चों ने जमकर मस्ती की तो कई लोगों ने यहां क्रूज का आनंद लिया।












Click it and Unblock the Notifications