Railway Update:चन्द्र वीर रमण होंगे पूर्वोत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक
रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पद पर परिवर्तन किया है। चन्द्र वीर रमण अब नए महाप्रबंधक होंगे। महाप्रबंधक रहे अशोक कुमार मिश्रा को पश्चिम रेलवे मुबंई भेजा गया है। रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पद पर परि
Gorakhpur News: रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पद पर परिवर्तन किया है। चन्द्र वीर रमण अब नए महाप्रबंधक होंगे। महाप्रबंधक रहे अशोक कुमार मिश्रा को पश्चिम रेलवे मुबंई भेजा गया है। चन्द्र वीर रमण ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली में प्रमुख कार्यपालक निदेशक सतर्कता एंव मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में मंडल रेल प्रबंधक (अलीपुर द्वार), उत्तर रेलवे में मुख्य सामग्री प्रबंधक तथा रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कुशलता पूर्वक कार्य किया है।
रेलवे स्टेशन गोरखपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को तीन सप्ताह तक कोच गाइडेंस की सुविधा नहीं मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पुराने कोच गाइडेंस सिस्टम का लाइफ समाप्त हो गया है। नया कोच गाइडेंस लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications