Indian Railway News: मऊ से मुबंई के लिए नई ट्रेन सेवा का कल शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव
Railway News Update: रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के मध्य नई गाड़ी का शुभारम्भ 22 नवम्बर, 2023 को मऊ-प्रयागराज जं. उद्घाटन ट्रेन सेवा को चला कर किया जायेगा। इस उद्घाटन ट्रेन सेवा को माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16.00 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर मऊ जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, उत्तर प्रदेश सरकार अरविन्द कुमार शर्मा, सदस्य विधान परिषद यशवन्त व सदस्य विधान परिषद विक्रांत सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

05181 मऊ-प्रयागराज जं. उद्घाटन ट्रेन सेवा मऊ से 16.00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 16.32 बजे, आजमगढ़ से 17.02 बजे, खोरासन रोड से 18.07 बजे, शाहगंज से 18.40 बजे, जौनपुर से 19.20 बजे, मड़ियाहूँ से 19.52 बजे, जंघई से 20.27 बजे, फूलपुर से 21.00 बजे तथा प्रयाग से 21.52 बजे छूटकर 22.15 बजे प्रयागराज जं. पहुँचेगी।
यह गाड़ी अत्याधुनिक एल.एच.बी. रेक से चलायी जायेगी। इस रेक में लगेज सह जनरेटर यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications