UP: गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा शहीद कैप्टन अंशुमान का पार्थिव शरीर, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Gorakhpur News: सियाचिन ग्लेशियर के सैन्य शिविर में आग लगने के बाद जवानों को बचाते हुए शहीद होने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर देवरिया उनके पैतृक गांव के लिए निकल गया।

देवरिया के लार क्षेत्र स्थित बरडीहा दलपत के रहने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह की तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। वह रेजीमेंट मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। बुधवार की भोर 3:30 बजे सैन्य शिविर में आग लगने के दौरान अपने साथी जवानों को बचा रहे कैप्टन की मौत हो गयी थी। उनका पार्थिव शरीर गुुरुवार को ही उनके पैतृक गांव आना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से कल नहीं आ पाया था।

anshuman

शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर शहीद को अधिकारियों व जवानों ने श्रद्धांजलि दी। कुछ समय बाद शहीद का पार्थिव शरीर देवरिया के लिए निकल गया। कैप्टन के बाबा- दादी, चाचा-चाची सहित परिवार के काफी सदस्य गांव पर रहते हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। आज कैप्टन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+