घर पर आए मेहमानों को नाश्ता कराने के बाद ऐसा क्या हुआ जो फंदे से लटकती मिली भाई-बहन की लाश
शुक्रवार दोपहर बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के पुत्र एंव पुत्री का शव फंदे से लटकता मिला।जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।हांलाकि हत्या है या आत्महत्या इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।दोनों का शव जिल
गोरखपुर,26अगस्त: सब कुछ ठीक चल रहा था।घर पर कुछ मेहमान आए हुए थे।पूनम और सोनू ने मेहमानों को नाश्ता कराया एंव उनका स्वागत किया।इसके बाद वह दोनों अपने पुराने मकान पर चले गए।जहां उनकी लाश फंदे से लटकती मिली।यह घटना है गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव की। शुक्रवार दोपहर बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के पुत्र एंव पुत्री का शव फंदे से लटकता मिला।जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।हांलाकि हत्या है या आत्महत्या इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।दोनों का शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल मौर्य भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार की दोपहर में घर पर कुछ लोग आए थे। उन्हें चाय-पानी देने बाद से पूनम व सोनू पुराने मकान में चले गए। जहां दोनों का शव फंदे से लटकता मिला।परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।
छोटेलाल मौर्या के पांच बच्चे हैं। जिनमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं। सबसे बड़ी बेटी पूनम सेंटएंड्रयूज से लॉ कर रही थी। पूनम के बाद दूसरे नंबर का बेटा सोनू उर्फ सन्नी बीए में एडमिशन के लिए प्रयासरत था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications