शादी तय होने के अगले दिन लड़की का फोन मिला बिजी तो 'दूल्हे' ने तोड़ दी शादी
Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी तय होने के बाद लड़की का फोन बिजी जाने पर दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की वालों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, दूल्हे ने दूसरी जगह शादी भी तय कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कर रही है।

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव का है। बताया जा रहा है युवक की शादी गुलरिहा के एक गांव में तय हुई थी। लड़की मुंह दिखाई की रस्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी भी पहनाई। शादी तय होने के दूसरे ही दिन से युवक ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। बातचीत में तालमेल नहीं बैठा, फोन करने पर लड़की का मोबाइल बिजी मिला, जिसके बाद लड़के ने शक की वजह से शादी तोड़ दी।

इतना ही नहीं, युवक ने दूसरी जगह शादी भी तय कर ली। लोगों के मुताबिक, युवक का मंगलवार को तिलक था। लड़की के परिजनों को जब तिलक चढ़ने की जानकारी हुई तो वे लड़केवालों के घर पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- गोरखपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications