Gorakhpur: शादी के दूसरे दिन दुल्हन की हुई मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
गोरखपुर के सहजनवां में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो हैरान करने वाली व दु:खद है। नई नवेली दुल्हन के ससुराल आए महज दो दिन हुए थे कि उसकी मौत हो गयी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के पनिका गांव में हरिश्चंद्र के बेटे की शादी शुक्रवार को हुई थी। रविवार को दुल्हन अचानक बेहोश हो गयी। परिजन समझे कि वह मर चुकी है। घर में सभी रोने लगे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शरीर में कुछ हरकत देखी। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से परिजन के घर की सारी खुशियां मातम में बदल गयी। इस घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। अभी कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications