Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने फिर से शुरु की यह खास सेवा, सैकड़ों मरीजों को मिलेगी राहत

Gorakhpur News: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर आने वाले सैकड़ों मरीजों के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज में फिर से सीटी स्कैन की सेवा शुरु कर दी गयी है। कुछ सप्ताह से यह सेवा ठप हो गयी थी।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन तीन सप्ताह से ठप थी। चूहों ने तार कतर दी थी जिससे यह समस्या आई थी। मशीन अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है और मरीजों का सीटी स्कैन करने में सुविधा होगी मेडिकल कॉलेज में हर दिन करीब 3500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भेजा जाता है। रेडियाेलॉजी विभाग में सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सीटी स्कैन होता है।

brd

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन खराब थी जो ठीक हो चुकी है। अब प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से वार्ड 14 में रंगाई पुताई व मरम्मत का कार्य चल रहा था। यह कार्य अब पूरा हो चुका है। जल्द ही इस वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+