UP: प्रेमिका ने प्रेमी की मां को जलाया जिंदा, ऐसे दिया इस दर्दनाक घटना को अंजाम

गोरखपुर में प्रमिका ने प्रेमी की मां को जिंदा जला दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक शादी करने से इंकार कर रहा था।

burnt

Gorakhpur News: गोरखपुुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के गोपलापुर में युवक की प्रेमिका ने प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जला दिया था। कुछ दिनों तक मेडिकल कॉलेज में इलाज चला उसके बाद गुुरुवार रात उस महिला की घर पर मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर में प्रेमिका ने प्रेमी की मां गीता देवी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिससे कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गयी। अपने परिजनों संग मिलकर उसकी मां गीता देवी (45) पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को गीता के पति जगजीवन की तहरीर पर महिला मित्र सरस्वती, गुड्डू, बृजमन, सत्यम, शिवम, बेचन और मां ममता देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश की धारा में केस दर्ज किया।

इधर युवती के दबाव बनाने की वजह से युवक गांव छोड़कर मुंबंई चला गया। इस बात से युवती बहुत नाराज थी। प्रेमी जब फरार हो गया तो प्रेमिका ने उसकी मां पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। मां ने बेटे के लौटने के बाद बातचीत करने को कहा। प्रेमिका कुछ लोगों के साथ युवक के घर आई थी। 13 मई की शाम 7 बजे गीता देवी घर के बाहर बर्तन साफ करने निकलीं तो युवती ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। गीता को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद घर आ गयी थी। इसी बीच उनकी मौत हो गयी।

Recommended Video

    यूपी के इस इलाके में मजदूरी पर जाता हैं मुर्दा, होश उड़ा देगी ये खबर....

    एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महिला को जलाकर मारने के मामले में मुख्य आरोपी सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+