गोरखपुर महोत्सव में सोनू निगम ने मचाई धूम,सर्द रात में गानों पर थिरके लोग

गोरखपुर महोत्सव में शुक्रवार को सोनू निगम ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने योग्य था। सर्द रात में भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

sonu nigam

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव का 13 जनवरी को समापन हुआ। समापन समारोह में बॉलीबुड गायक सोनू निगम के गानों पर लोग सर्द रात में भी खूब थिरके। सोनू के स्टेच पर आते ही लोगों का उत्साह देखने योग्य था। अपने गायक को अपने बीच पाकर लोग बेहद रोमांचित थे। इस दौरान सोनू निगम ने भी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन किया। घने कोहरे व सर्द रात होने के बाद भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बॉलीवुड के कई गाने गाए सोनू निगम ने जैसे ही गाने की शुुरुआत की लोग झूम उठे। पम...परारारा....पम गाने से सोनू ने शुरुआत की। विश्व प्रसिद्ध गायक की सभी विशेषताएं सोनू में नजर आ रही थी।इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई गाने गाए। ऐसा पहली बार हुआ, मेरे ख्यालों में, दीवाना...मैं हूं, हंस मत पगली...प्यार हो जाएगा,सहित कई गाने गाए। सोनू निगम के जस्ट चिल गाने,दिल डूबा,मेरे सपनों की रानी गानों ने लोगों में जोश भर दिया।

सीएम योगी ने की सोनू की सराहना
समापन समारोह में सीएम योगी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सोनू निगम द्वारा गाए हनुमान चालीसा गाने की सीडी का विमोचन किया। सीएम योगी ने कहा कि हनुमान चालीसा भारतीयों के रोम-रोम में है। सोनू निगम ने इसे अपनी आवाज देकर बजरंग बली के प्रति अपनी और आस्था प्रकट की है। इससे हनुमान चालीसा को और ऊंचाईयां मिलेंगी।

सांसद के गीतों पर झूमे लोग
समापन समारोह में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई देश भक्ति गाने गाये। सीएम योगी भी इनके गानों पर उत्साहित दिखे।महोत्सव में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मौसम के विपरीत होने के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी

Recommended Video

    गोरखपुर: महोत्सव को लेकर सांसद रवि किशन ने कहीं यह बात, देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+