PM Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक बीजेपी यूपी में मनाएगी 'सेवा पखवारा'

PM Modi News Gorakhpur: बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस खास तरीके से मनाने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री के जन्म दिन 17 सितंबर के अवसर पर बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। 26 से 2 अक्टूबर तक हर बूथ पर पहु भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचेग। इसके साथ ही स्वच्छता का विशेष अभियान भी चलेगा।

बीजेपी मनाएगी सेवा पखवारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक भाजपा संगठन सेवा पखवारा के रूप में मनाएगा। प्रथम दिन सुबह नौ बजे मंदिर में पूजन अर्चन के साथ शक्ति केंद्र स्तर पर विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुवल संबोधन भी होगा। इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु व्यापक व्यवस्था बनाई गई है।

pm modi

जनप्रतिनिधि मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना सेवा पखवारा के प्रदेश स्तरीय वर्चुवल बैठक में शामिल होने के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सर्वप्रथम मंदिरों में पूजन अर्चन कर दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता की दीर्घायु की कामना करेंगे। फिर सुबह नौ बजे शक्ति केंद्र स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुवल संबोधन होगा, जिसके लिए व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। इसके उपरांत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय से बाइक रैली निकाली जाएगी।

आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार 18 सितंबर को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर लगेगा, मुफ्त स्वास्थ्य की जांच होगी और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सभी बूथों पर सुनने की तैयारी है। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 26 सितम्बर से दो अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने का कार्यक्रम संगठन की ओर से तय है। इसके तहत पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे। इस दौरान दलित बस्ती में भी प्रवास करेंगे। सेवा पखवारा के अंतिम दिन गांधी जयंती पर पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे और 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील करेंगे। वर्चुवल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल जी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+