समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी- भूपेन्द्र चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का शुक्रवार को गोरखपुर आगमन हुआ।उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की एंव निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गोरखप
गोरखपुर,16सितंबर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का शुक्रवार को गोरखपुर आगमन हुआ।उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की एंव निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गोरखपुर दौरा है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।उन्होेंने महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह में गोरखपुर जिला, महानगर, महाराजगंज, कुशीनगर व देवरिया जनपद की संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के पदाधिकारी, क्षेत्र के पदाधिकारी, निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से बनाए गए संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी शामिल हुए।

देश की सबसे बड़ी पार्टी
बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवारा, आगामी निकाय चुनाव और स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत बड़ी है।समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। शेष राज्यों में भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं।
सरकार से बड़ा है संगठन
उन्होंने संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए कहा कि संगठन का एजेंडा ही सरकार पूरा करती है। भाजपा परिवार भाव को लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प परिवारवाद के बजाय भाजपा कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की है। प्रदेश में कांग्रेस की भूमिका नगण्य बताते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन को जनता ने नकार दिया।
निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का किया आह्वान
देश और प्रदेश की जनता का गठबंधन भाजपा से है। निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर प्राथमिक तैयारी शुरू करने पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा हर वार्ड नगर पंचायत, नगर पालिका, और नगर निगम में चुनाव लडेगी। उन्होंने निकाय चुनाव की दृष्टि से परिसीमन कार्य, मतदाता सूची मतदान केंद्र व बूथ के साथ हर वार्ड के सामाजिक समीकरण को लेकर सजग रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निकाय चुनाव को लेकर घर- घर संपर्क करने पर जोर दिया। निकाय चुनाव में शत प्रतिशत सीट जीतने का आह्वान किया। भाजपा सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जनता को बताने को कहा। निकाय चुनाव में जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया।
Gorakhpur News: सितंबर माह की तेज बारिश ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय , सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक, पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, प्रदेश मंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, परदेशी रैदास, प्रेमचंद्र मिश्र, डा अंतर्यामी सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications