Gorakhpur: भाजपा ने बागियों पर की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से किया निष्कासित
नगर निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारियों पर भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Gorakhpur News: भाजपा पार्टी ने गोरखपुर में बागी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता व पार्टी के खिलाफ जाने पर यह कार्रवाई की गयी है। कुछ नगर पंचायतों के चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे अथवा परिजनों को लड़ा रहे ।
भाजपा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि टिकट न मिलने से कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
इन्हे किया गया निष्कासित
पीपीगंज- गंगा जायसवाल (निवर्तमान चेयरमैन)
पिपराइच- हरिओम जायसवाल (पूर्व सभासद)
घघसरा- रामबचन चौरसिया व रवीन्द्र तिवारी
सहजनवा- सुमन सिंह पत्नी नागेन्द्र सिंह (निवर्तमान चेयरमैन)
उनवल- गोरखनाथ जायसवाल व मनोज निषाद
बड़हलगंज- कमलेश पटेल, रविकृष्ण अग्रवाल, संजय सोनी।
वार्ड नंबर 12 अशोकनगर राजेश तिवारी, वार्ड नंबर 14 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर राजकुमार चौहान,
वार्ड नंबर 23 शिव सिंह क्षेत्रीय नगर राजेंद्र चौरसिया, वार्ड नंबर 46 शक्तिनगर अरविंद कुमार सिंह मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो जितेंद्र वर्मा पल्लू, पूर्व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक, वार्ड नंबर 62 सरदार भगत सिंह नगर चंद्र मोहन साहनी मंडल मंत्री, वार्ड नंबर 66 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर संजीव मद्धेशिया शक्ति केंद्र संयोजक,
वार्ड नंबर 48 धर्मशाला बाजार
छटठेलाल गुप्ता उर्फ बब्लू,
वार्ड नंबर 81 आर्य नगर राजेश जयसवाल, वार्ड नंबर 79 सिविल लाइंस प्रथम संदीप श्रीवास्तव पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड नंबर 3 रानीडीहा लोकेश पासवान अनुसूचित मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष।












Click it and Unblock the Notifications