गोरखपुर में बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह- काम के लिए है बेहतर माहौल
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह शनिवार को गोरखपुर में अपने एलबम की शूटिंग के लिए आई हुई थी। वह गोरखपुर की सुदंरता देख काफी खुश दिखी। उन्होंने यहां भविष्य में फिल्म निर्माण की भी इच्छा जतायी है।

शनिवार को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गोरखपुर में एलबम की शूटिंग के लिए पहुंची।यहां की सुदंरता उन्हें इतनी पसंद आई कि वह तारीफ करते नही थकती। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में मुझे गोरखपुर से प्यार हो गया है। यहां एक शानदार वातावरण है। हर तरफ विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंंदिर में पूजा-अर्चना की एंव नौका विहार, कुसम्ही जंगल की जमकर तारीफ की।
सीएम योगी की अक्षरा ने की तारीफ
अक्षरा सिंह गोरखपुर को देख कर बहुत प्रभावित हुई।इसका श्रेय सीएम योगी को देते हुए कहा कि उन्होंने यहां की तस्वीर बदल दी है। सांसद रवि किशन के नेतृत्व में उन्होंने यहां का तेजी से विकास किया है।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बढ़ावा
अक्षरा सिंह ने कहा कि यहां कार्य करने की अपार संभावनाएं है।सीएम योगी ने भोजपुरी कलाकारों को बढ़ावा दिया है।इस क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं। अब यहां का लोकेशन व अन्य सुविधाएं इतनी शानदार है कि बाहर जाने की जरुरत ही नही है। कलाकार जिन्हें यूपी-बिहार से धक्के खाकर मुंबई जाना पड़ता है। जो नए लोग जाते है और उन्हें काम नहीं मिलता है। उन्हें यहां काम मिलेगा। वह सावन में शिवजी के गानों के एलबम की शूटिंग के लिए आईं हैं। अक्षरा सिंह ने राजनीति में आने के संकेत भी दिए।उन्होंने कहा अभी तक भोजपुरी से कोई महिला कलाकार राजनीति में नहीं आई है। अगर मुझे अवसर मिला तो मैं जरुर राजनीति में आऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications